समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध : डीजीपी दीपम सेठ

उत्तराखण्ड
  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस में पदोन्नतियों का सिलसिला जारी
  • दो वर्षों में 1,640 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति
  • नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक

देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पुलिस कार्मिकों के मनोबल एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

विभागीय पदोन्नति के दृष्टिकोण से वर्ष 2025 एवं 2026 उत्तराखण्ड पुलिस के लिए उल्लेखनीय रहे हैं। वर्ष 2025 में 1,000 से अधिक तथा वर्ष 2026 में अब तक 580 कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की जा चुकी है। इस प्रकार पिछले दो वर्षों में नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, दूरसंचार एवं अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न शाखाओं के कुल 1,640 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

वर्ष 2026 में प्रमुख पदोन्नतियां

  • पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 13
  • पुलिस उपाधीक्षक (एम) – 02
  • निरीक्षक – 26
  • उपनिरीक्षक – 144
  • अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 63
  • मुख्य आरक्षी – 332
ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने गृह/कार्मिक विभाग उत्तराखंड शासन एवं पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग द्वारा निर्धारित समय में पदोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *