भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, 18 अगस्त को देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

उत्तराखण्ड

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

18 अगस्त 2026 को देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
इस संबंध में जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी कर दिया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून और एनडीएमए के इनपुट के साथ नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल पर जारी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *